संदेश

जुलाई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

journey of unraveling life's mysteries

चित्र
  प्रिय दोस्तो जहाँ छोड़ा था वही से शुरु करती हु। जीवन की  अनिश्चितता  को समझने भर से हमारे बहुत से संघर्ष समाप्त हो जाता है अब हमारी जो ऊर्जा संघर्ष में खर्च हो रही थी उसका उपयोग हम वर्तमान को सही रूप से समझ कर कर्म करने में लगा सकते है।  जीवन को समझने की इस अदभुत यात्रा पर आप और मैं सहयात्री है इसकी मुझे बहुत प्रसन्नता है।   मैंने जीवन से जो  सीखा व अनुभव किया वो मै आपसे सांझा करुँगी और जो आपके अनुभव व ज्ञान है वो आप कमेन्ट्स के रूप में हम सभी से बाँटिये । इससे कुछ अनसुलझे रहस्य प्रकट होंगे व  कुछ नये नजरिये सामने आएंगे तो इस तरह एकदूसरे के साथ हम जीवन की पहेली सहजता से आनन्दपूर्वक हल करेंगे।  हजार मुश्किलों व चुनौतियों के मौजूदगी  जीवन मे होते हुए भी हम एक सुंदर आंनद से भरपूर जीवन जी सकते है । ये बिल्कुल सत्य है और  इस सत्य को समझने के लिए ही ये न्यूज़लेटर है। इस सत्य को समझने के लिए पहले हम जीवन को समझेंगे। लड़ाई में या प्रेम में यदि जीतना हो तो जिसे जीतना है उसके बारे में सब कुछ जान लेना आवश्यक होता है। जीवन को जीतने के लिए भी यही सत्य है। बहुत से महान व्यक्ति ,पुस्तके,ग्रन्थ हमे जीव

what is life

चित्र
 जीवन की विभिन्न परिभाषाएं  अलग अलग परिकल्पनाएं प्रस्तुत करती है। आनंद लेना मस्त रहना जीवन है या संघर्षरत रहकर कुछ प्राप्त करना जीवन है, प्रेम इसका उद्देश्य है या कुछ अलग कर दिखाना। बड़ी अबूझ पहेली है ये जीवन। जीवन को जीने का सबका अलग अलग तरीका है कोई अनुशासन को महत्व देता हुआ कोई मनमानी को।कोई सब प्राप्त करने को जीवन कहता है कोई सर्वस्व लुटाने को। साहित्य में अनगनित बातें है जो जीवन की सार्थकता पर वाद विवाद प्रस्तुत करती है।पर जीवन बहस का विषय नही अनुभव करने का विषय है। बच्चे से बड़े होने के क्रम में हम यन्त्र वत हो गए हैं । बचपन मे हमारी भावनाए व विचार एक अबोधता से बंधे होते है पर सरस् होते है परंतु बड़े हो जाने पर हम इस अबोधता को दे कर ज्ञान खरीद लेते है ,अपनी प्राकृतिक आभा खो कर एक कृत्रिम व्यक्तित्व बनाते है जिस पर धन प्रयास व समय लगाते है ।  क्या सच मुच सहज शांति को गवाकर हम अपना सही विकास करते है?क्या जीवन के प्रति बचपन का प्रेम बड़े होने पर खीज में नही बदल जाता?क्या बहुत कुछ होने पर एक स्थायी खालीपन नही आ जाता।हमे अपने विकास का तरीका बदलना होगा ,जीवन की खूबसूरती के साथ ही चलना होगा

Puzzle of life :journey of unraveling life's mysteries:first law "uncertainty"

चित्र
   योजनाओं से जीवन निर्धारित नहीं हो सकता क्योंकि जीवन मे अनिश्चितता का अपना अहम रोल है। एक स्क्रिप्ट की तरह जीवन को एक कहानी में बांधा नही जा सकता।हम जिद करते है अपनी कहानी  को पूर्वनियोजित करके उसे जीवन के खांचे में फिट करना चाहते है और हम ये भी भूल जाते है कि  हमे अधिकार नही है अपने से अलग लोगो के संवाद लिखने का।हम अपने जीवन मे शामिल लोगों  का एक चरित्र चित्रण करते है और फिर दुखी होते है जब वो अपना रोल हमारी कल्पना के अनुसार  नही निभाते।जाने अनजाने हम सभी के लिए सही व गलत का निर्धारण करते है यानी  अपने जीवन  मे शामिल लोगों की स्वतंत्रता को बाधित करते है वो भी बस अपनी एक कल्पनाशील स्क्रिप्ट को  साकार करने के लिए।आप स्वयम सोचिए क्या आप भी ये ही नही करते और फिर आपकी कहानी  जब नही जमती तो दोषारोपण का जाल बुनकर स्वयम को उलझा लेते है।  हमारी सभी शिकायते  दुसरो से हमारी आकांक्षाओ के कारण होती है।ना स्वतंत्र रहना सीखते है  ना स्वतंत्रता देना ही आता है हमे।यदि हर आने वाले पलो को योजनाओं के शिकंजे में न कसे बल्कि  हर पल की अनिश्चितता का आनंद लेते हुए अंत:चेतना की आवाज सुन तो जीवन की सही राह म

A journey for revealing the puzzle of life

चित्र
 मैं बड़ी खुशी से घोषणा करती हूँ कि मैंने अपनी न्यूज़ लेटर का शुभारंभ किया है, जहां हम जीवन के जटिल पहेली को हल करने के लिए एक अद्वितीय साहसिक सफ़र पर निकलेंगे। मैं एक उत्कृष्ट कार्टोमैंसी विशेषज्ञ और अनुभवी लाइफ कोच के रूप में आपके साथ अपने अद्वितीय दृष्टिकोण और अनुभव साझा करने के लिए उत्साहित हूँ। जीवन, जैसे रहस्यमय पहेली, हमें अनगिनत मोड़ों पर ले जाती है। साथ में, हम इसके गुप्त रहस्यों को खोलेंगे, उस कुंजी को ढूंढेंगे जो हमारे मार्ग को प्रकाशित करेगी और हमें व्यक्तिगत विकास और पूर्णता की ओर आग्रह करेगी। मोहक लेखों, विचार प्रेरित करने वाली चर्चाओं और व्यावहारिक ज्ञान के माध्यम से, हम जीवन के असीम संभावनाओं को खोजेंगे और उसकी गहरी सुंदरता को ग्रहण करेंगे। आइए खोजते हैं एक कुंजी जीवन की इस असाधारण पहेली के लिए। Cartomancer Minakshi