संदेश

जुलाई, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जीवन का उद्देश्य

चित्र
जीवन का उद्देश्य बहुत सीधा सरल है अपनी खुबिया पहचानिए व योगदान दीजिये जिसके लिए ईश्वर ने आपकी रचना की है।आपको आजादी है चाहे तो फंसे रहे चाहे तो अपने सच्चे स्वरूप को पहचाने। जीवन अवसर देता है आप स्वयं से प्रश्न तो पूछे आप इस विश्व मे सहायक कैसे बने? आपको अवश्य उत्तर मिलेगा। आप अनंत चेतना की रचना है कोई तो अर्थ है आपके यहाँ होने का। केवल संसार संघर्ष में युद्ध हेतु आप नहीं जन्मे है। जीवन मे धीरे धीरे नष्ट होता शरीर भर आप नही। आपको आत्मिक प्रसन्नता का अपना स्रौत खोजना है। वही आपकी भूमिका वही आपके होने का उद्देश्य है। धन सामाजिक प्रतिष्ठा व कर्त्तव्य का निर्वहन एक जंजीर है जो आपको बांध देती है। आप परवश महसूस करते है व स्वतंत्र होना चाहते है। आप एक ऊर्जा है,जो कोई विशेष कार्य अन्य ऊर्जाओं की तुलना में सर्वश्रेष्ठ कर सकती है। खोजिये वो कौन सा कार्य है जिसके लिए आप रचे गये ,वरना कोल्हू के बैल की भांति गोल गोल घूमते रहिये और यात्रा कभी समाप्त नही होगी। आज एक कार्य कीजिये जो जरूरतो व मजबूरी से न होअपनी आंतरिक प्रसन्नता के लिए हो। जिसे कर प्राप्ति भविष्य में न होकर इसी क्षण वर्तमान में हो भौ

रचना करे अपने भविष्य की अपने विचारों व भावनाओं से

चित्र
अनुभव ही आधार होते है हमारे विचारों व भावनाओ के, पर उनके आधार पर जीवन जीना वैसा ही है जैसे हमने अपने अतीत को भविष्य की रचना करने की शक्ति दे दी हो। क्या ये सही है कि अतीत को ही मापदण्ड मान ले तो फिर रचनात्मकता का क्या अर्थ रह जाता है? अनुभव के आधार पर विचार व भावनाओं को न स्वीकार करे बल्कि मनचाहे विचारो व भावनाओं का निर्माण करे जो अतीत से अलग आपकी इच्छा के अनुरूप भविष्य को आकार दे सके। विश्वास करना एक शक्ति है, विश्वास करे स्वयं पर ,दुसरो पर,जीवन पर,ईश्वर पर,जीवन की योजना पर जो भी हमारा विश्वास होता है अधिकांश मामलों में वही साकार हो जाता है। Minakshi Gupta Cartomancer