संदेश

दिसंबर, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

महानता के शिखर आपकी प्रतीक्षा में है

चित्र
 ईश्वर मेरे जीवन की शक्ति है यही सोचकर मुझे विश्वास आ जाता है।  बड़ी खूबसूरत व सच्ची प्रार्थना है जो हमे बताती है जीवन चुनौतियों से भरा है, कदम कदम पर दुख खड़ा है पर ये समस्याएं व चुनौतियां ही हमारे विकास का माध्यम है और ईश्वर हमारे ही अंदर की वो शक्ति है जो हमे रुकने व थकने नही देती।          जीवन एक ऐसी पहेली है जिसका हल करते करते जीवन बीतता जाता है पर प्रश्न फिर भी ख़त्म नही होते और पहेली यू ही अनसुलझी ही रह जाती है।जब कुछ भी हमारी इच्छा के विपरीत होता है या कष्टकारी होता है तो ये संसार हमे कर्मो के जाल में उलझाता है। हम हैरान परेशान ये सोचने पर मजबूर होते हैं कि आखिर क्या कर्म गलत हुआ हमसे ओर जब जवाब नही मिलता तो ये बहस पिछले जन्म तक पहुँचती है। जबकि जीवन कोई सज़ा नही जो काटने हम यहाँ आये है ,ये तो एक यात्रा है जो बस कुशलता से हमे बिना थके,बिना इससे भागे व बिना किसी दुर्भावना के पूरी करनी है।                 जीवन अनिश्चितता से भरा है किसी के भी साथ कोई भी परिस्थिति आ सकती है पर आप क्या प्रतिक्रिया करते है यही महत्वपूर्ण है और यही फर्क करती है कि आप इस जीवन को क्या देगे ?व इससे क्या लेग