संदेश

जून, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आपके निर्णय महत्वपूर्ण है

चित्र
  जीवन मे हमारे साथ क्या होता है इससे अधिक महत्वपूर्ण ये है कि हमारी परिस्थितियों पर प्रतिक्रिया क्या है।जीवन की मुश्किल परिस्थितिया  हमे अवसर प्रदान करती है अपनी क्षमताओं को  प्रकट करने के लिए आइए इतिहास की एक घटना से इस  तथ्य को समझने का प्रयास करते है।  देश से हजारों मील दूर आज से लगभग 130 वर्ष पहले  साउथ अफ्रीका के पीटरमेरिट्जबर्ग स्टेशन पर  देश के एक बैरिस्टर को ट्रेन से धक्का देकर उतारा गया था कारण था उनका उनका भारतीय होना व रंग का काला होना व नवयुवक बैरिस्टर कोई  और नही युग पुरूष महात्मा गाँधी थे।   उस दौरान गांधीजी गुजरात के राजकोट में वकालत करते थे. उन्हें दक्षिण अफ्रीका से सेठ अब्दुल्ला ने एक मुकदमा लड़ने के लिए बुलाया था. वो पानी के जहाज से दक्षिण अफ्रीका के डरबन पहुंचे. यहां 7 जून को उन्होंने प्रीटोरिया के लिए ट्रेन पकड़ी. ट्रैन से अपमानित होकर उतरने के बाद 7 जून 1893 को  स्टेशन पर  गांधी ने पूरी रात वेटिंग रूम में अपने विचारों के द्वंद्व में उलझे रहकर बिताई। अपमान की ये घटना उनके अंतर्मन में एक कंपन उत्पन्न कर रही थी और ये कंपन इतने शक्तिशाली हो गए कि एक संकोची नवयुवक एक ह