Puzzle of life :journey of unraveling life's mysteries:first law "uncertainty"

 

 योजनाओं से जीवन निर्धारित नहीं हो सकता क्योंकि जीवन मे अनिश्चितता का अपना अहम रोल है।
एक स्क्रिप्ट की तरह जीवन को एक कहानी में बांधा नही जा सकता।हम जिद करते है अपनी कहानी

 को पूर्वनियोजित करके उसे जीवन के खांचे में फिट करना चाहते है और हम ये भी भूल जाते है कि

 हमे अधिकार नही है अपने से अलग लोगो के संवाद लिखने का।हम अपने जीवन मे शामिल लोगों
 का एक चरित्र चित्रण करते है और फिर दुखी होते है जब वो अपना रोल हमारी कल्पना के अनुसार
 नही निभाते।जाने अनजाने हम सभी के लिए सही व गलत का निर्धारण करते है यानी  अपने जीवन
 मे शामिल लोगों की स्वतंत्रता को बाधित करते है वो भी बस अपनी एक कल्पनाशील स्क्रिप्ट को 
साकार करने के लिए।आप स्वयम सोचिए क्या आप भी ये ही नही करते और फिर आपकी कहानी 
जब नही जमती तो दोषारोपण का जाल बुनकर स्वयम को उलझा लेते है।

 हमारी सभी शिकायते  दुसरो से हमारी आकांक्षाओ के कारण होती है।ना स्वतंत्र रहना सीखते है
 ना स्वतंत्रता देना ही आता है हमे।यदि हर आने वाले पलो को योजनाओं के शिकंजे में न कसे बल्कि
 हर पल की अनिश्चितता का आनंद लेते हुए अंत:चेतना की आवाज सुन तो जीवन की सही राह मिल
 जाएगी हमे।यदि सब आज ही नियोजित करना जरूरी होता तो शायद चेतना ने एक मैन्युअल दिया 
होता हमे जन्म से फिर बस सब आसान व निश्चित होता।क्या ये हमारे चुनाव व कर्म की स्वतंत्रता को

 बाधित नही करता।एक अनजानी व नई परिस्थिति हमे कुछ रचनात्मक करने का अवसर देती है
 हमारी पहचान को पाने का अवसर देती है।ये अच्छा लगे या बुरा सत्य यही है कि जीवन ना निश्चित

 था न होगा ।

हम जन्मजात कुछ गुण कुछ अवगुण लेकर आये है को हमारे DNA के दुर्लभ कॉम्बिनेशन है और 
अनोखे है अब इन सब के साथ हम अपने जीवन को कैसे चलाएगे है ये  हमे जीवन रोज सिखाता है
 कभी कभी सीखने पर मजबूर करता है और इसलिए सुरक्षा व सुरक्षित शब्दो के परे जाकर अपने
 अंदर के अद्वितीय कॉम्बिनेश से नित  नए जीवन को महसूस करे, व रोमांच से इसकी अनिश्चितता 
को जिये।
 जो इस अनिश्चितता को समझने लगते है वो ही इस संसार मे अदभुत कार्य करते है कुछ नया कर

 जाते है।
ध्यान दीजिए उन लोगो पर जो अपने परिवार ,समाज,परंपराओं से अलग कोई बड़ी सफलता अर्जित 
करते है
 फिर वो सिंगर हो ,लेखक हो ,कलाकार हो वैज्ञानिक हो ,व्यापारी हो उनकी शक्ति इसी अनिश्चितता
 के केंद्र में
 होती है,निश्चित सोच की सीमाओं से परे। समय निकालें व पड़े इनकी जीवनियों को तो आप जीवन 
को नियोजित
 करने में समय व ऊर्जा खर्च नही करेंगे व हर सुबह का स्वागत इस नए रोमांच से करेंगे कि आज
 क्या सुखद

 आश्चर्य मिलने वाला है या कौन सी नई  चुनौती आपको नया करने का अवसर प्रदान करेगी।









टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

वर्तमान में जागरूक रहे

क्या भविष्य को जाना जा सकता है।

समस्याएँ सफलता का द्वार है।